अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
इरफान खान की फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ की अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं।
अभिनेत्री मुख्य रूप से मलयालम और तमिल फिल्मों में काम करती हैं। अपने शानदार काम के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार , दो केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण शामिल हैं।
पार्वती ने साल 2006 में मलयालम फिल्म ‘आउट ऑफ सिलेबस’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और तमिल रोमांटिक ड्रामा ‘पू’ (2008) में अपने प्रदर्शन के लिए वाहवाही लूटी।
इसके बाद साउथ में उन्होंने ‘बैंगलोर डेज’, ‘एन्नु निन्टे मोइदीन’, ‘चार्ली’, ‘टेक ऑफ’, ‘उयारे’, ‘वायरस’ और ‘पुझु’ जैसी फिल्मों में प्रमुखता से काम करते हुए सफर को जारी रखा। पिछले साल रिलीज हुई ‘तंगलान’ में भी वह नजर आईं।
पार्वती थिरुवोथु ने इरफान खान के साथ करीब-करीब सिंगल में काम करते हुए हिंदी पट्टी के दर्शकों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा।
पार्वती अभिनय के अलावा अपनी बातों को मुखरता से रखने के लिए भी जानी जाती हैं। वह महिलाओं और लैंगिक असमानता पर खुलकर बोलती हैं।
अभिनेत्री की ये पांच फिल्में उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं, जो आपको देखनी चाहिए। ‘बैंगलोर डेज’, ‘टेक ऑफ’, ‘चार्ली’, ‘करीब करीब सिंगल’ और ‘मरियान’
उम्र के अंतर पर यूजर ने पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने सुनाई खरी-खरी