अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
अभिनेता पार्थ समथान को आखिरी बार ‘कसौटी जिंदगी की सीजन 2’ में देखा गया था। इस शो में वह एरिका फर्नांडिस के साथ नजर आए थे।
अब वह टेलीविजन पर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता कथित तौर पर सीआईडी 2 में दिखाई देंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्थ सीआईडी 2 में अभिनय करेंगे। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हाल ही में खबर आई की शिवाजी साटम (एसीपी प्रद्युमन) शो को अलविदा कहने वाले हैं।
आगामी एपिसोड में उनकी मौत से जुड़ा दुखद मोड़ दिखाया जाएगा। हालांकि, उन्होंने इस पर अभी कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक लंबी छुट्टी का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सीआईडी की आगामी शूटिंग के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
पार्थ ने साल 2024 में आई फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इसके पहले वह कई सारे टीवी शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
रेड गाउन में एली एवराम ने दिए खूबसूरत पोज, यूजर्स कर रहे तारीफ