अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी अब धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही हैं।
कई इंटरव्यू पंकज त्रिपाठी ये बता चुके हैं कि उनकी बिटिया रानी भी फिल्मों में आना चाहती हैं।
अब फिल्मों में आने की अपनी इच्छाओं के बीच आशी ने अपनी मीडिया अपीयरेंस बढ़ा दी है।
आशी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज की एक सीरीज शेयर की है। इस फोटो सीरीज में अलग-अलग जगह की कई तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों को देखकर यूजर्स ने कमेंट में लिखा,'पंकज सर आपके लिए जान दे देंगे।'
एक तस्वीर में अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।
जबकि एक तस्वीर में आशी अपनी मां के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
इस सीरीज में आशी ने अपनी एक सेल्फी भी शेयर की है। इसमें वो ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट जैकेट में पाउट बनाती दिख रही हैं।
जबकि एक तस्वीर में आशी एक पेड़ के नीचे किसी पार्क जैसे स्थान पर बैठी हैं।
अपनी इस कई तस्वीरों वाली पोस्ट में आशी ने बत्तख और उनके बच्चों व अपने कुत्ते की भी तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आशी ने कैप्शन में भी सिर्फ यही लिखा है, ‘बत्तखें और बत्तखों के बच्चे’
सिनेमाघरों से ओटीटी तक, एंटरटेनमेंट से भरा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता