बस्सी बनेंगे सचिव जी? मजेदार तरीके से किया आवेदन पंचायत सीजन 3 इन दिनों लगातार चर्चा में है हाल में मेकर्स ने शो का एक पोस्टर जारी किया था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए थे पोस्टर में फुलेरा के सचिव पद के लिए वैकेंसी निकाली गई थी अब कॉमेडियन अनुभव बस्सी ने इस पोस्ट को लेकर एक मजेदार वीडियो साझा किया है सचिव पद के लिए आवेदन करते हुए बस्सी ने अपना खास एप्लिकेशन भी दिखाया वीडियो में बस्सी के हाथ में दो लौकी है, जिसमें से एक पर एप्लिकेशन तो दूसरे में सीवी लिखा है एंटरटेनमेंट डेस्क