केवल इतने महीने ही जी पाई थी गोविंदा की एक बेटी क्या आप जानते हैं कि गोविंदा और सुनीता आहूजा तीन बच्चों के माता-पिता होते, अगर उनकी एक संतान का निधन ना हुआ होता सुनीता आहूजा ने टाइमआउट विद अंकित को दिए साक्षात्कार में बताया कि बेटे यश से पहले वो एक बच्ची की मां बनी थीं वो एक प्रीमैच्योर बेबी थी, जो केवल तीन महीने ही जी पाई थी सुनीता ने बताया कि उस बच्ची के फेफड़े का अच्छी तरह से विकास नहीं हुआ था गोविंदा और सुनीता अब दो बच्चों- यश और टीना के माता-पिता हैं यश और टीना के बीच आठ साल का अंतर है, सुनीता ने ये भी कहा कि उन्हें अपनी बच्ची को खोने का दुख है d