अमर उजाला
Fri, 19 November 2021
अपनी लव लाइफ से चर्चा में रहीं नव्या का नाम जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी से जोड़ा गया लेकिन अब बॉलीवुड के एक उभरते सितारे के लिए नव्या का दिल धड़क रहा है
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नव्या नवेली गली ब्वॉय फेम एमसी शेर यानि सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं
खबर है कि नव्या और सिद्धांत एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है और अपने रिश्ते को लेकर दोनों बहुत ही गंभीर हैं, हालांकि ऐसी खबर पर नव्या या सिद्धांत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है
हालांकि एक इंटरव्यू में सिद्धांत ने कहा था कि वो सिंगल नहीं है और किसी को डेट कर रहे हैं। वो लड़की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है लेकिन कोई एक्ट्रेस नहीं है, सिद्धांत या यही बयान नव्या की तरफ इशारा भी कर रहा है
वैसे नव्या का नाम हमेशा से ही मीजान जाफरी से जुड़ता रहा है, इन दोनों को कई बार साथ में घूमते हुए भी स्पॉट किया गया
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फिल्मों में काम नहीं करतीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है
कृषि कानून वापस लेने पर सेलेब्स का रिएक्शन