अनंत-राधिका की शादी के एक कार्ड की कीमत कितनी?

अमर उजाला

Fri, 28 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम
इनकी शादी का निमंत्रण कार्ड सामने आ चुका है, नीता अंबानी ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ को बेटे के विवाह का प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित किया
 
Image Credit : अमर उजाला

इसी के साथ कार्ड का डिजाइन इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, इसमें हर चीज बेहद खास है और इसकी कीमत भी, यह सोने चांदी की मूर्तियों से सजा है 
 

Image Credit : अमर उजाला
अनंत और राधिका की शादी का कार्ड सुनहरे रंग के बॉक्स में है, उसे खोलते ही चतुर्भुज स्वरूप में भगवान विष्णु की तस्वीर लगी है
 
Image Credit : अमर उजाला

कार्ड को खोलते वक्त इसमें वैदिक मंत्रों की मनोहारी धुन सुनाई देती है, चांदी के सुनहरे रंग के डिब्बे में विवाह के आयोजन की तिथियों के निमंत्रण पत्र रखे गए हैं
 

Image Credit : अमर उजाला

अनंत-राधिका का वेडिंग कार्ड काफी कीमती है, इसकी असली कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन कार्ड के दुकानदारों के अनुसार इसकी कीमत छह से सात लाख रुपये तक हो सकती है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

जब लोगों ने शाहरुख खान को कहा कि फोटो खींच दो

इंस्टाग्राम @iamsrk
Read Now