अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
हाल ही में एक वायरल वीडियो में रिया चक्रवर्ती और नेहा धूपिया आपस में बहस करते दिखे।
नेहा ने कहा- ‘रिया तुम सुनती नहीं हो।’ इस पर रिया ने जवाब दिया- ‘मुझसे अभी बात मत करो, मुझे तुमसे बात नहीं करनी है।'
रिया की यह बहस नेहा से शो ‘रोडीज’ में हो रही थी। ये दोनों ही इस शो में बतौर जज या गैंग लीडर नजर आ रही हैं।
एक टास्क के दौरान अपने टीम मेंबर्स को सपोर्ट करते हुए, नेहा और रिया के बीच ये छोटी सी झड़प हो गईं।
‘रोडीज’ शो में नेहा धूपिया लंबे समय से जुड़ी हैं। जबकि रिया चक्रवर्ती कुछ ही सीजन पहले इसका हिस्सा बनी हैं।
श्वेता तिवारी-मनीष रानी का हॉट लुक, ब्लैक-ब्लू ड्रेस में अभिनेत्रियों ने ढाया कहर