इस साल बदल दी गई इन बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीख

अमर उजाला

Wed, 31 July 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan/alluarjunonline/dqsalmaan

'पुष्पा 2', 'इंडियन 2', 'लकी भास्कर' और 'औरों में कहां दम था' इस साल की बड़ी फिल्मों में शामिल हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @lycaproductions

इन सभी की रिलीज की तारीख में बदलाव हो चुका है

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

'लकी भास्कर' 07 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इसमें दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी अहम रोल निभा रहे हैं, पहले इसे 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था, मगर उसी दिन जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' भी आने वाली है

Image Credit : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

'इंडियन 2' इन दिनों थिएटर में चल रही है, शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पहले जून, 2024 में रिलीज किया जाना था, लेकिन 27 जून, 2024 को 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हो रही थी, फिर 'इंडियन 2' को 12 जुलाई, 2024 को रिलीज किया गया 
Image Credit : इंस्टाग्राम

'पुष्पा 2' को 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाना था, शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण निर्माताओं ने नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया कि अब इसे 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा, सबसे पहले 05 जून, 2024 को 'अमर उजाला' ने ही बताया था कि फिल्म का 15 अगस्त को रिलीज होना मुश्किल है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @mythriofficial

फिल्म 'औरों में कहां दम था' के लिए 05 जुलाई, 2024 की तारीख तय की गई थी, फिल्म सिनेमाघरों की दहलीज तक पहुंच चुकी थी, लेकिन फिर तारीख में बदलाव कर दिया गया, अब इसे 02 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा

Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

मुमताज के जन्मदिन पर सायरा बानो ने दी बधाई, साझा कीं पुरानी यादें

इंस्टाग्राम-@sairabanu
Read Now