अमर उजाला
Wed, 19 March 2025
अक्सर अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया का पारा ऊपर चढ़ाने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है।
इन तस्वीरों में मौनी वेकेशन मोड में नजर आ रही हैं और काफी मस्ती करती दिख रही हैं। उनके साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं।
तस्वीरें अलग-अलग दिन की मालूम पड़ती हैं। एक तस्वीर में मौनी बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।
तस्वीरों को साझा करते हुए मौनी ने अपने कैप्शन में लिखा है, “थोड़ा परेशानी पैदा करने वाला, जैसा कि वह मुझे बुलाना पसंद करता है। या तो कॉमेडी क्लब या जैज नाइट है न?”
तस्वीरों में मौनी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने पैरों में बूट पहनकर पूरा किया है।
एक तस्वीर में मौनी मिरर के सामने खड़ी हैं और पोज दे रही हैं। सिर पर हाथ लगाए मौनी किसी के ख्यालों में खोई मालूम पड़ती हैं।
एक दूसरी तस्वीर में भी मौनी मिरर के सामने ही खड़ी होकर पोज दे रही हैं। तस्वीर में मौनी ने ब्लैक ड्रेस के साथ ब्लैक ब्लेजर भी कैरी किया हुआ है।
तलाक की चर्चाओं के बीच धनश्री ने शेयर की तस्वीरें, आग से खेलती आईं नजर