अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने वन पीस ड्रेस पहनी है, जो काफी बोल्ड लग रही है।
मोनालिसा ने डार्क मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है।
मोनालिसा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'हर तस्वीर एक कहानी कहती है।'
अभिनेत्री की तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया है कि 'भोजपुरी अभिनेत्रियों की रानी'। एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत खूबसूरत तस्वीर है।'
मोनालिसा 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से' और 'देवरा भइल दीवाना' जैसी भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
वह हिंदी फिल्म 'मनी है तो हनी है' में भी काम कर चुकी हैं।
पहाड़ों में गूंजेगा जुबिन नौटियाल का नया गाना ‘ईजा’, जानें कब होगा रिलीज