अमर उजाला
Fri, 4 April 2025
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार ने आज 87 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
मनोज कुमार ने शुक्रवार की सुबह मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस लीं, जिससे सिनेमा का दुनिया में शोक की लहर छा गई।
24 जुलाई 1937 को हरिकिशन गिरि गोस्वामी के रूप में अभिनेता का जन्म ऐबटाबाद में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।
मनोज कुमार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1957 में फिल्म 'फैशन' से की थी।
अभिनेता को इंडस्ट्री में 'भारत कुमार' नाम से जाना जाता था, क्योंकि वे देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए मशहूर थे।
मनोज कुमार ने 'शहीद', 'रोटी कपड़ा मकान', 'पूरब पश्चिम', 'उपकार', 'क्रांति', 'नील कमल' जैसी फिल्में कीं, जिसने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई।
सिनेमा की दुनिया में अभिनेता के योगदान के लिए उन्हें 1992 में पद्म श्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया था।
दूसरे बेबी की प्लानिंग कर रहीं भारती सिंह, व्लॉग के जरिए दिया संकेत