अमर उजाला
Mon, 7 April 2025
एक्टर और एक्ट्रेस के बीच उम्र के अंतर को लेकर एक्ट्रेस मालविका मोहनन ने एक यूजर को तगड़ा जवाब दिया है।
साउथ की फिल्म 'हृदयपूर्वम' में पहली बार मालविका मोहनन और मोहनलाल एक साथ काम कर रहे हैं।
यूजर मोहनलाल को इस बात के लिए ट्रोल कर रहे हैं कि वह अपने से 33 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ अभिनय कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा "65 साल का एक आदमी 30 साल की लड़की के साथ प्यार का अभिनय करता है। इन्हें ऐसा किरदार करने की क्या जरूरत है जो उनकी उम्र के हिसाब से नहीं हैं?"
इस पर मालविका ने कहा "तुम्हें किसने बताया कि ये प्यार का मामला है? अपनी आधी-अधूरी धारणाओं के हिसाब से लोगों और फिल्म का मूल्यांकन करना बंद करें।"
'हृदयपूर्वम' फिल्म में काम करने वाले मोहनलाल 64 साल के हैं, जबकि मालविका 31 साल की हैं।
मालविका मोहनन ने मोहनलाल की तारीफ की है। उन्होंने कहा है मोहनलाल जैसे दिग्गजों से बहुत कुछ सीखा। उनसे मार्गदर्शन पाना सौभाग्य है।
उर्मिला मांतोडकर से लेकर ईशा कोप्पिकर तक, इन अभिनेत्रियों को राम गोपाल वर्मा ने बनाया स्टार