अमर उजाला
Sat, 13 September 2025
90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।
कैंसर से जंग जीत चुकीं महिमा आज 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री के कुछ यादगार प्रमुख किरदारों के बारे में।
गंगा (परदेस)
महिमा चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ साल 1997 में आई सुभाष घई की फिल्म परदेस से की थी। इस फिल्म में महिमा ने गंगा का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
कजरी वर्मा (दाग: द फायर)
साल 1999 में आई संजय दत्त की फिल्म ‘दाग: द फायर’ में महिमा ने दोहरी भूमिका निभाई थी। उनके किरदार का नाम कजरी वर्मा था। फिल्म में महिमा के काम की काफी तारीफ भी हुई थी।
मैथिली (लज्जा)
राजकुमार संतोषी की महिला केंद्रित फिल्म 'लज्जा' में महिमा चौधरी ने मैथिली नाम की एक युवा लड़की का किरदार निभाया था। जो दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाती है। फिल्म को काफी सराहना मिली थी।
सरस्वती (ये तेरा घर ये मेरा घर)
इस फिल्म में महिमा चौधरी सरस्वती के किरदार में नजर आई थीं। यह एक जिद्दी किरायेदार महिला का किरदार था, जो किसी भी कीमत पर अपना घर नहीं छोड़ेगी।
शांति (ओम जय जगदीश)
अनुपम खेर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओम जय जगदीश’ में महिमा ने शांति नाम की एक हाउसवाइफ का किरदार निभाया था। जो पूरे घर को संभालती है।
निम्मी (दिल है तुम्हारा)
इस फिल्म में महिमा चौधरी ने निम्मी नाम की एक ऐसी बहन का किरदार निभाया था, जो अपनी छोटी बहन के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है।
पुपुल जयकर (इमरजेंसी)
महिमा इसी साल आई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पुपुल जयकर के किरदार में नजर आई थीं। पुपुल जयकर को जगजीवन राम का करीबी माना जाता था।
'लव इन वियतनाम' के प्रीमियर पर अवनीत कौर ने दिए जबरदस्त पोज