अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
हाल ही में महेश बाबू को ईडी ने लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। इस बीच उनक पत्नी अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने अपने बच्चों के साथ छुट्टियों की तस्वीर साझा की है।
महेश बाबू की पत्नी नम्रता पिछले कुछ दिनों से अपने सोशल मीडिया पर अपने अमेरिका टूर की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
तस्वीरों में महेश बाबू की पत्नी और पूर्व मॉडल-अभिनेत्री अपने बच्चों सितारा और गौतम के साथ छुट्टी का आनंद लेती नजर आईं।
एक बार फिर उन्होंने अपने बच्चों और अपने करीबी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘यादें बना रही हूं। परिवार और दोस्त।’
बता दें कि ईडी ने हैदराबाद स्थित रियल एस्टेट फर्मों में मनी लॉन्ड्रिंग जांच में अभिनेता महेश बाबू को 28 अप्रैल को तलब किया है।
पीएमएलए के तहत जांच रियल एस्टेट परियोजनाओं को समय पर पूरा न करने के आरोप से जुड़ी हुई है।
अभिनेता महेश बाबू इस परियोजना के ब्रांड एंबेसडर थे। हालांकि, अभी तक उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है।
मिनी स्कर्ट और ब्लेजर में मौनी रॉय ने दिखाए जलवे, फैंस से की ये गुजारिश