अमर उजाला
Thu, 7 August 2025
सिनेमाघरों में इस वक्त सबसे ज्यादा तारीफें एनिमेटिड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' बटोर रही है।
25 जुलाई को रिलीज हुई यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है।
मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल बुधवार को 13वें दिन फिल्म का कारोबार छह करोड़ रुपये रहा।
इस माइथोलॉजिकल फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 112.80 करोड़ रुपये हो गया है।
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' भी थिएटर्स में सजी हुई है।
हालांकि, दर्शकों को खींच पाने में ये कामयाब नहीं दिख रही। 31 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक सिर्फ 45.90 करोड़ रुपये कमाए हैं।
कल यानी बुधवार को इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
नोरा फतेही और निम्रत कौर के लुक ने लूट लिया फैंस का दिल