अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
राजकुमार राव की एक्शन फिल्म 'मालिक' ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है।
11 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
शनिवार और रविवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में इजाफा हुआ।
शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वहीं रविवार को फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट आई और इसने 5.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इस तरह से फिल्म ने तीन दिन में 14.1 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
फिल्म में राजकुमार राव के साथ मानुषी छिल्लर अहम किरदार में हैं।
फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। फिल्म के निर्माता कुमार तौरानी और जय शेवाकरामानी हैं।
हाथों में लाल गुलाब थामे खूबसूरत पोज देती दिखीं धनश्री