अमर उजाला
Sat, 12 July 2025
राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की अदाकारी वाली फिल्म 'मालिक' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
एक्शन से भरपूर इस फिल्म को पहले दिन लोगों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली।
ओपनिंग डे पर इस फिल्म की शुरुआत बहुत धीमी रही। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की।
'मालिक' का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म की कमाई औसत से भी कम है।
जानकार मानते हैं कि अगर कोई फिल्म पहले दिन अपनी लागत का 10 फीसद कमाए तो इसे औसत माना जाता है।
इस फिल्म में राजकुमार राव ने पहली बार एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई है।
इससे पहले राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज हुई थी। जिसने पहले दिन 7 करोड़ का कारोबार किया था।
फिलहाल मालिक का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर 'आंखों की गुस्ताखियां' और 'सुपरमैन' से है।
रिया चक्रवर्ती ने शेयर कीं स्टाइलिश तस्वीरें, कैप्शन पर ठहरीं यूजर्स की निगाहें