अमर उजाला
Fri, 29 March 2024
रजनीकांत और लोकेश कनगराज 'थलाइवर 171' के जरिए पहली बार साथ काम कर रहे हैं
लोकेश कनगराज ने फिल्म से रजनीकांत का लुक जारी कर दिया है, जिसमें अभिनेता धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं
तस्वीर में दाढ़ी वाले रजनीकांत घड़ियों से बनी 'हथकड़ी' पहने नजर आ रहे हैं, उन्हें रग्ड शर्ट और धूप का चश्मा पहने देखा गया
लोकेश ने रजनीकांत को एक ही रंग में रखने का विकल्प चुना, जबकि घड़ियां और उनके धूप का चश्मा रंगीन थे
फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि वे 22 अप्रैल को थलाइवर 171 का शीर्षक जारी करेंगे
यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसकी स्क्रिप्ट पूरी होने वाली है और शूटिंग अप्रैल से शुरू होगी
फलक-अविनाश का हुआ ब्रेकअप! एक-दूसरे को किया अनफॉलो