अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
रविवार को एक्टर ललित मनचंदा (48) ने अपने मेरठ वाले घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
ललित बॉलीवुड फिल्म, टीवी सीरियल में सहायक अभिनेता के रोल में नजर आते थे।
ललित मनचंदा ने ‘मोस्ट वांटेड’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मर्यादा’, ‘झांसी की रानी’, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे कई सीरियल किए। इन सीरियल्स में वह छोटे-बड़े किरदारों में नजर आते हैं।
वह 12 साल से मुंबई में रह रहे थे। पिछले दिनों ही मेरठ लौटे।
ललित मनचंदा काफी समय से फाइनेंशियल प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। इसी कारण अभिनेता लंबे समय से तनाव का शिकार थे।
ललित की खुदखुशी की खबर से उनके करीबी लोग काफी दुखी हैं।
महेश बाबू को ईडी की नोटिस, पत्नी-बच्चे विदेश में मना रहे छुट्टियां