अक्षय से बॉबी तक जानें इन बॉलीवुड सितारों के असली नाम बॉलीवुड सितारें जो अपने नाम से शोहरत खूब कमा चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये इनके रीयल नेम क्या हैं बॉलीवुड में लॉयन के नाम से मशहूर अजीत का असली नाम हामिद अली खान है बॉलीवुड सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में से एक प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था बॉलीवुड के मशहूर खिलाड़ी अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है हिंदी सिनेमा में दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद था 'जंपिंग जैक' के नाम से मशहूर जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है बॉलीवुड के गरम धरम यानी धर्मेंद्र का असली नाम धर्म सिंह देओल है सनी का असली नाम अजय सिंह देओल और बॉबी का असली नाम विजय सिंह देओल है कॉमेडी और डांस के सुपरस्टार गोविंदा का असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है दमदार और बेहतरीन अभिनेत्रीयों में से एक तब्बू का असली नाम है तब्बसुम फातिमा हाशमी है bollywood actors real name