अमर उजाला
Sat, 15 February 2025
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा की है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं उनका नाम है- श्रीलीला।
कार्तिक और श्रीलीला की इस फिल्म के नाम की घोषणा तो मेकर्स ने नहीं की पर इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन हैं ये श्रीलीला।
अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ‘किसिक’ गाने से लोगों के बीच में मशहूर होने वाली श्रीलीला इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
श्रीलीला का जन्म अमेरिका में एक तेलुगु परिवार में हुआ और वे एक्ट्रेस बनने के साथ ही MBBS डॉक्टर भी हैं।
श्रीलीला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘किस’ थी।
2019 से लेकर 2023 तक उन्होंने लगभग 10 फिल्मों में काम किया। इसमें 'भराते', 'बॉय टू लव', 'जेम्स' और 'भगवंत केसरी' जैसी फिल्में शामिल है।
साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ भी श्रीलीला परदे पर नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म का नाम था ‘धमाका’। 'पुष्पा' से पहले श्रीलीला महेश बाबू के साथ रिलीज हुई फिल्म 'गुंटूर कारम' से चर्चा में आई थीं।
इस साल श्रीलीला कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। साथ ही अब बॉलीवुड में भी इनका डेब्यू होने वाला है।
आइएसपीएल में पहली बार साथ नजर आए ये दिग्गज सितारे, वीडियो हुआ वायरल