जानिए कौन हैं श्रीलीला, जो कार्तिक आर्यन के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

अमर उजाला

Sat, 15 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

हाल ही में कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा की है। इसमें कार्तिक आर्यन के साथ जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं उनका नाम है- श्रीलीला।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

कार्तिक और श्रीलीला की इस फिल्म के नाम की घोषणा तो मेकर्स ने नहीं की पर इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन हैं ये श्रीलीला।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के ‘किसिक’ गाने से लोगों के बीच में मशहूर होने वाली श्रीलीला इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

श्रीलीला का जन्म अमेरिका में एक तेलुगु परिवार में हुआ और वे एक्ट्रेस बनने के साथ ही MBBS डॉक्टर भी हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

श्रीलीला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2019 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘किस’ थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

2019 से लेकर 2023 तक उन्होंने लगभग 10 फिल्मों में काम किया। इसमें 'भराते', 'बॉय टू लव', 'जेम्स' और 'भगवंत केसरी' जैसी फिल्में शामिल है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ भी श्रीलीला परदे पर नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म का नाम था ‘धमाका’। 'पुष्पा' से पहले श्रीलीला महेश बाबू के साथ रिलीज हुई फिल्म 'गुंटूर कारम' से चर्चा में आई थीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

इस साल श्रीलीला कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। साथ ही अब बॉलीवुड में भी इनका डेब्यू होने वाला है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @sreeleela14

आइएसपीएल में पहली बार साथ नजर आए ये दिग्गज सितारे, वीडियो हुआ वायरल

एक्स
Read Now