अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
बीते दिन शुक्रवार को साउथ एक्टर रवि मोहन अपनी पूर्व पत्नी आरती रवि से तलाक के बाद, रूमर्ड गर्लफ्रेंड सिंगर केनिशा फ्रांसिस के साथ एक शादी समारोह में दिखे थे।
इसके बाद से ही अभिनेता और गायिका केनिशा के रिश्तों को लेकर अफवाहों को हवा मिल गई है, जिसने उनके फैंस के मन में भी कई सवाल पैदा किए हैं।
आइए जानते हैं कौन हैं ये केनिशा फ्रांसिस, जिन्हें कथित तौर पर साउथ एक्टर रवि मोहन की गर्लफ्रेंड कहा जा रहा है।
केनिशा फ्रांसिस पहली बार साल 2024 में सुर्खियों में आईं थीं, जब उनका नाम साउथ एक्टर रवि मोहन के साथ जोड़ा गया था।
केनिशा फ्रांसिस का जन्म बंगलुरू में हुआ था। वह 2015 में रियलटी शो 'द स्टेज' के फाइनलिस्ट के रूप में प्रसिद्ध हुईं और इसके बाद उन्होंने एक गायिका के तौर पर अपना करियर शुरू किया।
वह अंग्रेजी, तमिल और हिंदी जैसे विभिन्न भाषाओं में गाना गाने के लिए जानी जाती हैं।
इसके साथ ही वह मनोवैज्ञानिक चिकित्सक भी हैं, जिसमें उनकी खास रूचि है। इस बात का जिक्र उन्होंने अपने इंस्टाग्रम के बायो में भी किया है। वहीं, वह एक लैटिन डांसर भी हैं।
गायिका केनिशा फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 115K फॉलोअर्स हैं।
अवनीत कौर का स्टाइलिश लुक देखा क्या?