‘ओ वुमनिया’ से लेकर ‘मां का फोन आया’ जैसे मशहूर गानों से स्नेहा खानवलकर को मिली उड़ान

अमर उजाला

Mon, 28 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

स्नेहा खानवलकर एक भारतीय संगीत निर्देशक हैं, जो संगीत में अनोखे प्रयोग के लिए जानी जाती हैं। स्नेहा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं, उनका जन्म 28 अप्रैल 1983 को मध्य प्रदेश में हुआ था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

स्नेहा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में 'द होप' फिल्म से की थी। आइए जानते हैं स्नेहा खानवलकर के मशहूर गानें, जो लोगों की जुबां पर हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

तैनू तैनू

संगीतकार स्नेहा खानवलकर की 'ओए लकी! लकी ओए!' पहली फिल्म थी, जिससे उन्हें पहचान मिली। इस फिल्म का साउंड ट्रैक स्नेहा ने ही बनाया था, जो काफी हिट रहा था। इसके लिए उन्होंने हरियाणा का दौरा किया था। फिल्म के 'तैनू तैनू' गीत में भी उन्होंने म्यूजिक दिया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

आई एम हंटर

यह गाना 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म का है। यह एक एनर्जी से भरपूर गाना है, जो आज भी लोगों द्वारा खूब सुना जाता है। इस गीत के लिए स्नेहा ने त्रिनिदाद और टोबैगो  की यात्रा की थी।

Image Credit : यूट्यूब

ओ वुमनिया

यह गीत भी 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म का है, जिसमें भोजपुरी टच सुनने को मिलता है। आपको बताते चलें कि स्नेहा इस गाने के लिए बिहार गईं और वहां के स्थानीय संगीत को रिकॉर्ड किया फिर इसमें म्यूजिक दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इंजन की सीटी

यह गीत 'खूबसूरत' फिल्म का है, जिसका एक गाना 'इंजन की सीटी' दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। इस गाने को सुनिधि चौहान और रेसमी सतीश के द्वारा गाया गया था। वहीं, इस गाने में म्यूजिक स्नेहा खानवलकर द्वारा दिया गया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

टुंग टुंग

यह एक पंजाबी गीत है, जिसे पंजाब के देसी साउंड और ढोल के इस्तेमाल से तैयार किया गया था। यह गीत 'सिंह इज ब्लिंग' फिल्म का है, जिसे लिखने और म्यूजिक का श्रेय स्नेहा खानवलकर को जाता है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

जिया तू बिहार के लाला 

यह गाना 'गैंग्स ऑफ वासेपुर; फिल्म का है, जिसे मनोज तिवारी द्वारा गाया गया है। इसमें संगीत देने का काम स्नेहा खानवलकर का है, जिन्होंने इसे बिहार के लोक संगीत से जोड़कर प्रभावी बना दिया है।

Image Credit : यूट्यूब

मां का फोन आया

यह गाना सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'खूबसूरत' का है। इस गीत को प्रभावी और शानदार बनाने में सबसे अहम योगदान है स्नेहा खानवलकर का, जिन्होंने इसे मॉडर्न बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया।

Image Credit : इंस्टाग्राम@rheakapoor

तैनू टीवी पर वेख्या

यह गीत 'एलएसडी' फिल्म का है, जिसे कैलाश खेर द्वारा गाया गया है। इस गाने को स्नेहा खानवलकर द्वारा कंपोज किया गया था।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

काला रे

यह गीत 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' फिल्म का है, जिसमें स्नेहा खानवलकर ने अपनी संगीत की जादूगरी दिखाई है और इसे कंपोज किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

नगरी नगरी

यह गीत 'मंटो' फिल्म का है, जिसे स्नेहा खानवलकर द्वारा कंपोज किया गया है। इस गाने में भी स्नेहा ने लोकल ध्वनियों का शानदार मिश्रण किया है। वहीं, गाने को शंकर महादेवन द्वारा गाया गया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम- @snekhanwalkar

श्रीलीला ने परिवार में किया नए सदस्य का वेलकम, नन्ही परी पर प्यार लुटाती आईं नजर

इंस्टाग्राम-@sreeleela14
Read Now