अमर उजाला
Mon, 15 January 2024
आज देशभर में मकर संक्रांति मनाया जा रहा है
ऐसे में केजीएफ स्टार यश को अपने घर पर पत्नी राधिका पंडित और बच्चों के साथ त्योहार मनाते हुए देखा गया है
उनकी पत्नी राधिका पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से फैंस के साथ तस्वीरें साझा की है
राधिका ने तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा है, "आपके सभी सपने, आकांक्षाएं और आपके प्रियजनों के लिए प्यार पतंग की तरह उड़ें, आप सभी को और आपके परिवार को मकर संक्रांति, पोंगल, भोगी, बिहू और उत्तरायण की बहुत-बहुत शुभकामनाएं"
तस्वीरों में यश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छत पर पतंग उड़ाने का आनंद ले रहे हैं।
बता दें कि अभिनेता अपनी अगली फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग के लिए तैयार हो रहे हैं
अनुराग डोभाल ने खरीदी पांच करोड़ की कार?