अमर उजाला
Mon, 26 May 2025
23 मई को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुनील शेट्टी की फिल्म ‘केसरी वीर’ ने दस्तक दी है।
फिल्म में सूरज पंचोली भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि आकंड़ों में फिल्म का हाल बेहाल नजर आ रहा है।
कलेक्शन की बात करें तो अब तक फिल्म ने सिर्फ 88 लाख रुपये कमाए हैं। रविवार को फिल्म सिर्फ 32 लाख कमा पाई।
पहले वीकेंड फिल्म ‘केसरी वीर’ 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई है, जिसकी उम्मीद शायद मेकर्स नहीं कर रहे थे।
तुषार कपूर की फिल्म ‘कंपकंपी’ भी इसी हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। इसमें तुषार के अलावा श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 38 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका अब तक का कुल आंकड़ा 92 लाख पहुंच गया है।
‘केसरी वीर’ और ‘कंपकंपी’ के अलावा फिल्मी फ्राइडे राजकुमार राव की फिल्म भूल चूक माफ भी रिलीज हुई।
इस फिल्म ने अब तक जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 11.25 करोड़ का कारोबार किया।
संडे को ‘भूल चूक माफ’ की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, अब मंडे टेस्ट पर टिकी निगाहें