अमर उजाला
Tue, 22 April 2025
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जानते हैं इसने अब तक किस दिन कितना कलेक्शन किया है….
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने बढ़त के साथ बॉक्स ऑफिस से 9.50 करोड़ रुपये जोड़े।
रविवार को इसकी कमाई में और उछाल आया और इसने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला।
सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
इसकी कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक फिल्म ने कुल 34 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
इसकी तुलना अगर ‘केसरी’ से की जाए तो उसके मुकाबले फिल्म कही नहीं टिकती। ‘केसरी’ ने चार दिनों में 78.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
‘केसरी 2’ के बजट की बात की जाए तो यह 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है।
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे, रेजिना कसांड्रा, अमित सियाल, मसाबा गुप्ता, कृष राव, सायमन पैसली डे और एलेक्स ओ नील जैसे कलाकार शामिल हैं।
रजत दलाल ने फिर क्यों साधा टीवी एक्टर करण वीर मेहरा पर निशाना?