अमर उजाला
Sun, 16 February 2025
हाल ही में कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म का पहला लुक सामने आया। यह दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब अभिनेता की मां का एक नोट वायरल हो रहा है
कार्तिक की मां माला तिवारी ने कार्तिक की आगामी फिल्म की घोषणा की और अपने बेटे को चूमते हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के कैप्शन ने नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने लिखा, “आज से मेरे अच्छे दिन शुरू! भगवान की बहुत दया हुई कि अब तुम लंबे समय के लिए शूटिंग पर घर से बाहर जाओगे। अब मुझे सांस लेने का समय मिलेगा।”
उन्होंने कार्तिक के लुक को लेकर लिखा, “और आज से ये लंबी दाढ़ी और बालों को देखने से छुटकारा पाने की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। मैं तुमको जब सोया देखती हूं, मन करता है कि चुपचाप से कट कर दूं..लेकिन सच कहूं तो स्क्रीन पर सॉलिड लग रहा है बेटा।”
उन्होंने कहा, "भगवान् तुम्हें बुरी नजरों से बचाए। इस दिवाली भी तुम्हारी कड़ी मेहनत और समर्पण चमके। भगवान आपका भला करे। हमेशा शुभकामनाएं।"
एक नेटिजन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "यह बहुत ही बढ़िया है!"
‘पुष्पा’ फिल्म के जाली रेड्डी ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल