करीना ने खास अंदाज में पापा रणधीर को दी जन्मदिन की बधाई आज दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर अपना 77 वां बर्थडे मना रहे हैं करीना कपूर ने इस खास मौके को और खास बनाते हुए पापा रणधीर को अलग अंदाज में जन्मदिन विश किया है आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से करीना ने दो प्यारी सी तस्वीरें साझा की हैं इन तस्वीरों में टिम और जेह नाना रणधीर कपूर को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं करीना ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'आपके लिए जादू की झप्पी, जन्मदिन मुबारक हो नाना और मेरे पापा को..' सोशल मीडिया पर करीना के फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं sd