अमर उजाला
Sat, 14 June 2025
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज 5वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके दोस्त, परिवार और फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।
करणवीर मेहरा ने अपने दोस्त सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बहुत प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
करणवीर ने लंबा-चौड़ा मैसेज लिखा। उन्होंने कहा, 'ये दिन वैसे तो एक ब्लैक डे है लेकिन मैं तेरे दिखाए हुए रास्ते पर चल रहा हूं।'
एक्टर ने आगे लिखा- 'ये मेरी कमीनी के लिए...काश मैं ये सब तेरे साथ बांट पाता, तुझे गर्व महसूस करा पाता'।
करणवीर ने आगे लिखा- 'जब मैं खुद अपने लिए दूसरे करियर ऑप्शन तलाशने लगा, तब तूने मुझे समझाया।'
करणवीर ने इमोशनल होते हुए लिखा- 'ऊपर देखता हूं, हर बार तुम्हें शुक्रिया कहने के लिए। जहां भी रहो, खुश रहो... मेरी कमिनी'।
करणवीर और सुशांत की ये पुरानी तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में सुशांत करणवीर को किस करते हुए दिख रहे हैं।
बता दें सुशांत को उनकी बहन श्वेता ने एक वीडियो के जरिए, फिल्म 'काई पो छे' के डायरेक्टर और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी याद किया है।
सुशांत की इस फिल्म में थे असली डाकू, आमिर संग करने वाले थे काम; पढ़ें 10 किस्से