बाली में किसके साथ चिल कर रहीं सुमोना ?, नेटिजन्स बोले- 'कपिल शर्मा आ जाएंगे'

अमर उजाला

Mon, 26 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti
अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती इन दिनों बाली में छुट्टियां मना रही हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कीं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti

सुमोना ने सर्फिंग करते हुए फोटोज शेयर कीं, कुछ में वे पूल में मस्ती करती नजर आ रही हैं
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti
उन्होंने इस दौरान अपनी फिटनेस पर भी बात की, सुमोना ने बताया कि वर्कआउट शुरू करने की यात्रा को 15 साल हो गए हैं और यह लगातार जारी है
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti

सुमोना के मुताबिक, 'नमस्ते बाली, एक फिटनेस रिट्रीट से शुरुआत, वर्कआउट शुरु किए करीब 15 साल हो गए हैं, फिर वह चाहे वह जिम हो, योग हो या पिलेट्स, लक्ष्य बदलते रहे, क्योंकि एक महिला का शरीर लगातार बदलता रहता है

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti

सुमोना ने आगे एक दिलचस्प खुलासा भी किया कि वे इंट्रोवर्ट हैं और इस वजह से ज्यादा लोगों से घुल-मिल नहीं पाती हैं, मगर बाली वेकेशंस में उन्होंने इस चुनौती का भी बखूबी सामना किया
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti

सुमोना ने कहा, मैं करीब 45 लोगों के ग्रुप में चार-पांच लोगों को ही मुश्किल से जानती थी, ऐसे में मेरे लिए यह निजी रूप से चैलेंज था, मगर जब मैंने इसका सामना किया तो सबकुछ नॉर्मल हो गया

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti
सुमोना के मुताबिक, 'इनमें से जितने लोगों के साथ मेरा रिश्ता बना, उनमें से कुछ वाकई कमाल के निकले, इस यात्रा में खूब मजा आया'
 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti
सुमोना ने कपिल शर्मा के शो में कॉमेडियन की पत्नी की भूमिका अदा की है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

यूजर्स सुमोना की फिटनेस और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं एक यूजर ने लिखा,  'पी लो, नहीं तो कपिल शर्मा आ जाएंगे'

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sumonachakravarti

याट पर बाबिल खान ने वर्तिका सिंह के साथ दिए कई पोज

इंस्टाग्राम @babil.i.k
Read Now