अमर उजाला
Tue, 7 October 2025
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में ऐसा धमाका किया है कि बाकी फिल्मों के कलेक्शन फीके पड़ गए हैं।
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को लगभग 61.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।
शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ रुपये जुटाए थे और सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं।
पांचवे दिन यानी सोमवार के कलेक्शन की करें तो यहां भी फिल्म ने 31.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म का कुल कलेक्शन 256.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। महज पांच दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार करना अपने आप में रिकॉर्ड है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये था, यानी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कुछ ही दिनों में अपने बजट से दोगुना वसूल लिया है।
इस फिल्म के अलावा फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई है।
'मुझे सिर्फ बेटी चाहिए', जब भारती ने जताई थी बेबी गर्ल की इच्छा