अमर उजाला
Tue, 14 October 2025
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
वीकएंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया था। दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई घटी है।
बावजूद इसके 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म का टोटल कलेक्शन 451.91 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़ा फिल्म ने महज 12 दिन में छू लिया है।
फिल्म 'कांतारा 2' ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शानदार अंदाज में खाता खोला।
फिल्म ने पहले सप्ताह में 337.4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब दूसरे हफ्ते भी यह फिल्म चांदी काट रही है।
दूसरे सोमवार को घटी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई