अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
मशहूर कन्नड़ अभिनेता चेतन चंद्रा ने पोस्ट साझा किया है, जिसे देख उनके फैंस काफी हैरान हो गए
बीते रविवार को अभिनेता पर एक गैंग ने जानलेवा हमला किया, इस हमले में वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं
अभिनेता ने जख्मी हालत में अपना वीडियो साझा किया, जिसमें उनके चेहरे पर काफी चोटें दिखीं
खून से लथपथ अभिनेता ने बताया कि यह हमला बेंगलुरु के पास कागलीपुरा में हुआ, उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है
वे मदर्स डे पर मां के साथ मंदिर गए थे, तब 20 गुंडों के गैंग ने हमला किया, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, उन्होंने कार भी तोड़ दी
अभिनेता के मुंह और नाक से खून बह रहा है, कपड़े भी खून से लथपथ, उनकी आंखों में भी चोट आई है, उन्होंने इंसाफ की मांग की
2 महीने में ही एक-दूसरे पर दिल हार बैठे थे युजवेंद्र-धनश्री