एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं जूनियर एनटीआर के भाई नंदमुरी कल्याण राम नंदमुरी कल्याण राम आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं, उनका जन्म 5 जुलाई, 1978 को हुआ था कल्याण राम तेलुगु सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं, दर्शक उनकी एक्शन फिल्मों को काफी पसंद करते हैं वो अभिनेता और राजनेता नंदमुरी हरिकृष्णा के बेटे और जूनियर एनटीआर के भाई हैं, वो प्रोडक्शन कंपनी एनटीआर आर्ट्स के चेयरपर्सन भी हैं उन्होंने साल 2006 में स्वाति से शादी की थी और वो दो बच्चों के पिता हैं नंदमुरी कल्याण राम ने साल 1989 में नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'बाल गोपालुडु' से बतौर बाल कलाकार अभिनय करना शुरू किया था उन्होंने 'बिंबिसार', 'डेविल', 'एमएलए', '118', 'हरे राम', 'ओम', 'विजयदशमी' और 'मंत्रा' समेत कई फिल्मों में काम किया है, कल्याण राम जल्द ही 'देवरा: पार्ट 1' में भी नजर आएंगे d