अमर उजाला
Mon, 10 November 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं।
यह फिल्म वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा पाई।
इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 99 लाख रुपये की कमाई की।
वहीं इसने शनिवार को 1.07 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसके अलावा फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भी 1.07 करोड़ रुपये कमाए थे।
'जटाधरा' ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 3.13 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
आपको बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल ने किया है।
फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।
करिश्मा की बोल्ड अदा, सानविका का दिलकश अंदाज; देखिए तस्वीरें