अब फिल्में नहीं देखती सोनाक्षी सिन्हा, कौन है इसकी वजह?

अमर उजाला

Tue, 11 November 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा एक साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आईं। फिल्म में अपने नेगेटिव रोल के लिए वह चर्चा में रहीं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘जटाधरा’ के लिए एक्ट्रेस ने काफी प्रमोशन किया, इसी दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब फिल्में नहीं देखती और किताबें नहीं पढ़ती हैं। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@tarangagarwalofficial

सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘जटाधरा’ की दूसरी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ इंस्टेंट बॉलीवुड को इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इन दिनों बुक पढ़ने पर फोकस नहीं कर पा रही, ना ही फिल्में देख रही हूं।’  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aslisona

सोनाक्षी के जवाब पर शिल्पा शिरोडकर ने कहा, ‘तुम अपने पति को देखती हो, तुम्हारे बीच अभी प्यार बना हुआ है।’  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

शिल्पा की बात पर सोनाक्षी हामी भरती हैं और कहती हैं, ‘जहीर इकबाल मुझे इतना एंटरटेन करते हैं कि किसी और चीज के लिए वक्त नहीं मिलता है।’  

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aslisona

वैसे सोनाक्षी ने जल्द ही फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखने की ख्वाहिश जाहिर की है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@aslisona

इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ थिएटर में बनी हुई है। इसका कलेक्शन मंगलवार यानी 5वें दिन सिर्फ 18 लाख रुपये (शुरुआती कलेक्शन) रहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमजोर साबित हो रही है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ शुक्ला की माैत ने कैसे बदली शहनाज गिल की जिंदगी?

इंस्टाग्राम
Read Now