अमर उजाला
Tue, 11 November 2025
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा एक साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ में नजर आईं। फिल्म में अपने नेगेटिव रोल के लिए वह चर्चा में रहीं।
फिल्म ‘जटाधरा’ के लिए एक्ट्रेस ने काफी प्रमोशन किया, इसी दौरान एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब फिल्में नहीं देखती और किताबें नहीं पढ़ती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म ‘जटाधरा’ की दूसरी एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ इंस्टेंट बॉलीवुड को इंटरव्यू दिया था, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं इन दिनों बुक पढ़ने पर फोकस नहीं कर पा रही, ना ही फिल्में देख रही हूं।’
सोनाक्षी के जवाब पर शिल्पा शिरोडकर ने कहा, ‘तुम अपने पति को देखती हो, तुम्हारे बीच अभी प्यार बना हुआ है।’
शिल्पा की बात पर सोनाक्षी हामी भरती हैं और कहती हैं, ‘जहीर इकबाल मुझे इतना एंटरटेन करते हैं कि किसी और चीज के लिए वक्त नहीं मिलता है।’
वैसे सोनाक्षी ने जल्द ही फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ देखने की ख्वाहिश जाहिर की है।
इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ थिएटर में बनी हुई है। इसका कलेक्शन मंगलवार यानी 5वें दिन सिर्फ 18 लाख रुपये (शुरुआती कलेक्शन) रहा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमजोर साबित हो रही है।
सिद्धार्थ शुक्ला की माैत ने कैसे बदली शहनाज गिल की जिंदगी?