जॉनी लीवर की बेटी जैमी के साथ बचपन में हुई घिनौनी हरकत, बोलीं-‘वो बुरे सपने की तरह था’

अमर उजाला

Sat, 7 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर भी कमाल की कॉमेडियन है। वह अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाती हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

हाल ही में हॉटरफ्लाई से की गई एक बातचीत में जैमी ने ऐसी घटना का जिक्र किया जो बचपन में उनके साथ हुई। यह घटना बहुत ही घिनौनी और डरावनी थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

जैमी बताती हैं, ‘मैं और मेरी फ्रेंड स्कूल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठे थे। अचानक एक आदमी गाड़ी के पास आया और हमारे सामने गंदी हरकत करने लगा।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

जैमी आगे कहती हैं, मैं समझ नहीं सकी कि क्या हो रहा है? मैं कांपने लगी, मुझे लगा कि वो आदमी गाड़ी का दरवाजा खोल देगा। मैंने अपनी गाड़ी के दरवाजे लॉक कर लिए। बाद में वह आदमी वहां से चला गया।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

जैमी लीवर यह भी बताती हैं कि इस घटना का जिक्र पैरेंट्स ने नहीं किया क्योंकि वह डर गई थीं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

जैमी लीवर का कहना है कि इस बुरी घटना का असर उन पर ऐसा हुआ कि वह कई सालों तक पुरुषों से दूरी बनाकर रखने लगी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

जैमी के करियर फ्रंट की बात करें तो स्टैंडअप काॅमेडी करने के अलावा फिल्मों में भी कॉमेडी रोल करती हैं। पिछले साल वह एक फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आईं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@its_jamielever

खुले आसमान और सितारों के बीच दमकती नजर आईं सामंथा रूथ, साझा की वैकेशन की तस्वीरें

इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
Read Now