तमन्ना संग सेल्फी के लिए फैन ने पार की सारी हद तमन्ना भाटिया इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं उनका गाना कवाला लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है हाल ही में तमन्ना केरल में एक इवेंट में पहुंची थीं इस दौरान एक शख्स बैरिकेड तोड़कर एक्ट्रेस के पास सेल्फी के लिए पहुंच गया शख्स को देखकर सिक्योरिटी ने उसे पीछे हटा दिया, लेकिन वह अभिनेत्री से मिलने की जिद करने लगा इसके बाद तमन्ना ने मामले को संभालते हुए फैन के साथ हाथ मिलाया और सेल्फी भी खिंचवाई एंटरटेनमेंट डेस्क