ये देसी गायक विदेशी कलाकारों के साथ गा चुके हैं गाना
अमर उजाला
Tue, 2 July 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
भारतीय गीत हमेशा से ही दुनियाभर के श्रोताओं द्वारा सराहे जाते हैं, पुराने जमाने से लेकर नए जमाने तक कई ऐसे गीत हैं, जिन्हें दुनिया के अलग-अलग कोने में रहने वाले लोगों द्वारा गाया जाता है
Image Credit : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
कई भारतीय गायक तो ऐसे भी हैं, जो विदेशी गायकों के साथ भी काम कर चुके हैं और उन सभी ने विदेशी कलाकारों के साथ काम करके अलग-अलग संस्कृति के लोगों से भारतीय संगीत का परिचय कराया, साथ ही अंतरराष्ट्रीय संगीत के क्षेत्र में नाम भी कमाया
Image Credit : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने गीतों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं, वो कोलंबियाई गायक कैमिलो के साथ 'पलपिता' नाम से एक गाना गा चुके हैं, यह गाना पंजाबी और स्पेनिश संस्कृति का एक मिश्रण है
Image Credit : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
अरमान मलिक ने ब्रिटिश गायक और गीतकार एड शीरान के साथ '2 स्टेप' गाना बनाया है, इस गाने को दुनियाभर के श्रोताओं ने सराहा है, इस गाने के जरिए अरमान मलिक को वैश्विक स्तर पर भी पहचान मिली है
Image Credit : इंस्टाग्राम @armaanmalik
'मान मेरी जान' गाने से देशभर में मशहूर हुए किंग, गायक निक जोनस के साथ 'मान मेरी जान आफ्टरलाइफ' गाना बना चुके हैं, जिसमें भारतीय धुनों के साथ-साथ निक का पॉप स्टाइल भी देखने को मिला था
Image Credit : इंस्टाग्राम @ifeelking
अक्षय कुमार, संजय दत्त, लारा दत्ता और कैटरीना कैफ की फिल्म 'ब्लू' में एक गाना था- 'चिगी विगी', जो काफी मशहूर हुआ था, इस गाने को सोनू निगम ने ऑस्ट्रेलियाई गायिका काइली मिनॉग के साथ मिलकर गाया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial
दीपिका कक्कड़-शोएब का नया टीवी शो फिल्म 'सिलसिला' पर होगा आधारित!