अमर उजाला
Mon, 10 March 2025
जयपुर में आईफा अवॉर्ड्स की सिल्वर जुबली मनाई गई, जिसमें कई सितारों ने शिरकत किया। देखिए समारोह के खास पल..
‘आईफा 2025’ समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की।
अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान अभिनेत्री रेखा ने राकेश रोशन को आशीर्वाद दिया।
करीना कपूर ने अपने दादा राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के सीन को रीक्रिएट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शाहरुख खान ने समारोह में अपनी फिल्म ‘मोहब्बतें’ का एक सीन रीक्रिएट किया।
धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।
अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद ने ब्लैक कलर की अनोखी ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींचा।
'लापता लेडीज' की अभिनेत्री नितांशी गोयल अवॉर्ड लेने के बाद स्टेज पर भावुक हो गईं।
'पाताल लोक' फेम अभिनेता जयदीप अहलावत ने फैंस के साथ सेल्फी लेकर इस पल को उनके लिए यादगार बना दिया।
कैटरीना कैफ और कार्तिक आर्यन ने एक साथ डांस कर महफिल लूट ली।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अभिनेत्री रेखा ने एक दूसरे से मुलाकात की।
अभिनेता शाहरुख खान ने फैंस को फ्लाइंग किस देकर उनके इस पल को यादगार और खास बना दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी की दीवानगी से ‘छावा’ की रफ्तार धीमी, फिर भी तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड