कोई पढ़ाता था तो कोई करता था लकड़ी का काम, जानें हॉलीवुड के इन सितारों का पुराना पेशा

अमर उजाला

Mon, 26 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @harrisonford_tohonor_official/@juliaroberts/@farrellgram

हॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में नाम कमाने से पहले किसी और ही पेशे से जुड़े हुए थे

Image Credit : इंस्टाग्राम @thehughjackman

हैरिसन फोर्ड,ह्यू जैकमैन, जूलिया रॉबर्ट्स और कॉलिन फैरेल जैसे बड़े कलाकारों के पुराने पेशे के बारे में जानना काफी दिलचस्प है और उनकी कहानी भी काफी प्रेरणादायक है

Image Credit : इंस्टाग्राम @harrisonford_tohonor_official

दिग्गज अभिनेता हैरिसन फोर्ड बढ़ई का काम करते थे, 'स्टार वार्स' और 'इंडियाना जोन्स' ने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में स्थापित कर दिया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @harrisonford_tohonor_official

ह्यू जैकमैन ने साल 1987 में इंग्लैंड के अपिंगम स्कूल में शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के रूप में अपनी सेवा दी थी और आज वे पूरी दुनिया में वूल्वरिन का रोल करने के लिए जाने जाते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @thehughjackman

जूलिया रॉबर्ट्स आइसक्रीम स्कूपर के तौर पर काम किया करती थीं और उन पैसों से अपनी एक्टिंग क्लास की फीस भरती थीं

Image Credit : इंस्टाग्राम @juliaroberts

कॉलिन फैरेल अभिनेता के तौर पर मशहूर होने से पहले एक लाइन डांसर थे, साल 2000 में रिलीज हुई 'टाइगरलैंड' फिल्म से उन्होंने हॉलीवुड में पहचान बनाई थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @farrellgram

‘देसी गर्ल’ लुक में प्रियंका चोपड़ा ने ढाया कहर, ‘पानी’ की स्क्रीनिंग में आईं नजर

इंस्टाग्राम
Read Now