अमर उजाला
Sat, 14 June 2025
13 जून को हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ रिलीज हुई। फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा।
फिल्म पहले दिन भारत में 2.15 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही।
‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ का बजट 1250 करोड़ से ज्यादा का बताया जा रहा है।
इस तरह से देखें तो फिल्म ने भारत में पहले ही दिन बहुत कम कमाई की है।
हाल ही में भारत में टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' रिलीज हुई। इसने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ में ड्रैगन और इंसानों के बीच प्यार दिखाया गया है। वो मिलकर मुसीबतों का सामना करते हैं।
फिल्म में मेसन थेम्स ने लीड रोल निभाया है। वहीं जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट, ग्रेबिल होवेल जैसे कई नामी हॉलीवुड कलाकार भी फिल्म में नजर आए।
‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ल्म एनिमेटेड मूवी ‘हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन (2010)’ का लाइव-एक्शन वर्जन है।
रीम शेख को नहीं अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जानकारी, यूजर्स ने किया खूब ट्रोल