अमर उजाला
Sun, 15 June 2025
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' की रिलीज के 9 दिन पूरे हो चुके हैं।
शनिवार को वीकएंड था और फिल्म को इसका फायदा मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस तरह से फिल्म का अब तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 142.25 करोड़ रुपये हो गया है।
इससे पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
ओपनिंग डे पर 'हाउसफुल 5' ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
'हाउसफुल 5' ने एक हफ्ते में 127.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
'हाउसफुल 5' ने रिलीज के तीसरे दिन सबसे ज्यादा 32.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म 'हाउसफुल 5', 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त है। इसमें भी भारी भरकम कास्ट है।
हिना खान का ट्रेडिशनल लुक-मल्लिका शेरावत का हॉट अंदाज, देखें दिन भर की 10 तस्वीरें