'हाउसफुल 5' को मिला ईद और वीकएंड का फायदा, दूसरे दिन कमा लिए इतने करोड़

अमर उजाला

Sun, 8 June 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन की फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की है। इस दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म को दूसरे दिन ईद और वीकएंड का फायदा मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

Image Credit : यूट्यूब

इस तरह से फिल्म ने अब तक 54 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दो ही दिन में यह फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

Image Credit : यूट्यूब

एक रिपोर्ट के मुताबिक 'हाउसफुल 5' का बजट लगभग 240 करोड़ है। इस हिसाब से फिल्म ने अच्छी शुरूआत की है।

Image Credit : यूट्यूब

आपको बता दें कि 'हाउसफुल 5', 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी फिल्म है। इसके दो क्लाइमेक्स हैं।

Image Credit : यूट्यूब

यह फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद लीक हो गई थी। माना जा रहा था कि फिल्म को इससे नुकसान होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Image Credit : यूट्यूब

फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

जॉनी लीवर की बेटी जैमी के साथ बचपन में हुई घिनौनी हरकत, बोलीं-‘वो बुरे सपने की तरह था’

इंस्टाग्राम@its_jamielever
Read Now