अमर उजाला
Wed, 18 June 2025
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' पूरे जोर-शोर से रिलीज हुई थी। हालांकि अब फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।
ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली फिल्म ने दूसरे रविवार को 11.5 करोड़ रुपये कमाए।
इसके बाद दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए।
मंगलवार को फिल्म की कमाई में कुछ उछाल देखा गया। इस दिन फिल्म ने 4.15 करोड़ रुपये कमाए।
इस तरह से देखा जाए तो फिल्म ने अब तक 162.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 127.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई पहले रविवार को की थी, जो 32.5 करोड़ रुपये थी।
अच्छी बात यह है कि फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
हालांकि फिल्म 'हाउसफुल 5' की कमाई बजट (लगभग 225 करोड़) से अभी भी कोसों दूर है।
राशा थडानी ने पुराने स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीरें कीं साझा, तमन्ना भाटिया संग नजर आई बॉन्डिंग