करियर में हिट तो प्यार में फ्लॉप रही टॉम की जिंदगी टॉम क्रूज हॉलीवुड के नामचीन कलाकारों में से एक हैं 3 जुलाई को टॉम अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं हॉलीवुड में एक सफलतम हीरो की तरह जगह बनाने वाले टॉम क्रूज अपने निजी रिश्तों में बहुत असफल रहे हैं आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके रिलेशनशिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं टॉम क्रूज का नाम सबसे पहले मेलिसा गिल्बर्ट के साथ चर्चा में आया था टॉम ने 1980 में अपने संघर्ष के दिनों में गिल्बर्ट को डेट किया था मेलिसा के बाद टॉम की जिंदगी में साल 1981 में हीदर लॉकलियर ने दस्तक दी थी दोनों ने करीब एक साल तक एक-दूसरे को डेट किया था साल 1983 से लेकर 1985 तक टॉम ने रेबेका डी मोर्ने को डेट किया था टॉम और रेबेका के बीच प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता गया, लेकिन उनकी यह लव स्टोरी भी बीच में ही अधूरी रह गई रेबेका से अलग होने के तुरंत बाद ही टॉम की जिंदगी में चेर की एंट्री हुई इन दोनों ने भी एक साल बाद ही अपनी राहे अलग कर ली थी 9 मई 1987 को टॉम क्रूज ने मिमी रोजर्स से शादी कर ली थी शादी के तीन साल बाद ही उनका तलाक हो गया था निकोल किडमैन और टॉम क्रूज के बीच से इस कदर प्यार था कि दोनों ने साल 1990 में शादी कर ली 11 साल बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था, जिसकी वजह से दोनों ने तलाक ले लिया था पेनेलोप क्रूज ने टॉम क्रूज को एक-दूसरे को करीब तीन साल तक डेट किया, लेकिन अलग हो गए थे टॉम क्रूज ने केटी होम्स के साथ डेटिंग करने के काफी समय बाद साल 2006 में दोनों ने शादी की थी, लेकिन साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था टॉम क्रूज ने 'मिशन इम्पॉसिबल 7' की को-स्टार हेले एटवेल के साथ डेटिंग की थी, हालांकि रिश्ता लंबा नहीं चला ...