सनम तेरी कसम- इंटरस्टेलर नई फिल्मों से ज्यादा कर रही कमाई, पांच दिन में बटोरे इतने करोड़ 'सनम तेरी कसम' और 'इंटरस्टेलर' री-रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। दोनों ही फिल्में हालिया रिलीज नई फिल्मों से कमाई के में काफी आगे चल रही हैं। 'सनम तेरी कसम' ने मंगलवार को लगभग तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 21.75 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, 'इंटरस्टेलर' ने मंगलवार को दो करोड़ 35 लाख रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया है। फिल्म की कुल कमाई अब पांच दिनों में 15.5 करोड़ रुपये हो गई है। एंटर